सीबीआई ने बिल्डर बाबा के खिलाफ कोर्ट में पेश की चार्जशीट

Bएनबीटी न्यूज, गाजियाबाद : Bसीबीआई ने करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी में बिल्डर बाबा उर्फ सचिन दत्ता और उसकी कंपनी के खिलाफ चल रहे 6 केस की कोर्ट में चार्जशीट पेश की है। वहीं, इस मामले में 3 लोगों को भी आरोपित बनाया गया है। इन्होंने गाजियाबाद के अलग-अलग जगहों पर बनाए गए फ्लैट को 2 से 3 बार बेचकर उन पर लोन पास कराया था।

जानकारी के अनुसार, फ्लैट बेचने से लेकर शराब का कारोबार करने वाले और 6 दिन के महामंडलेश्वर रहे सच्चिदानंद गिरी महाराज उर्फ बिल्डर बाबा के खिलाफ धोखाधड़ी से जुड़े 6 मामलों में सीबीआई ने चार्जशीट पेश की है। इसमें सीबीआई ने सचिन दत्ता की कंपनी बालाजी हाईटेक कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड को भी शामिल किया है। फ्लैट्स की हेराफेरी करने में सहयोग करने वाले अनिल कुमार जैन, विनोद पांडेय और देवेंद्र सिंह को चार्जशीट में आरोपित बनाया गया है। सूत्रों की मानें तो सीबीआई अन्य मामलों में भी चार्जशीट ला सकती है, जिनमें कई बैंक अधिकारी और अन्य सरकारी कर्मचारियों को आरोपित बनाया जा सकता है।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *