
एनबीटी न्यूज, पांडव नगर : न्यू एरा विद्यालय की 9वीं की छात्रा भूमि सिंह ने ऐथलेटिक्स चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने मुंबई में रिलायंस फाउंडेशन यूथ स्पोर्ट्स की ओर से आयोजित आरएफवाईएस जूनियर ऐथलेटिक चैंपियनशिप में तीसरा स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक जीता। भूमि ने 400 मीटर की दौड़ एक मिनट 50 सेकंड में पूरी की। विद्यालय की निदेशक डॉ. ममता मलिक, चेयरमैन राजीव मलिक और प्रधानाचार्य डॉ. किरन दिलवाल ने उन्हें सम्मानित किया।
Source: International