लिंक रोड के लिए रास्ते की मांग को NHAI ने माना

Bएनबीटी न्यूज, हापुड़ B

नैशनल हाइवे-9 चौड़ीकरण के दौरान रामपुर गांव को जाने वाले लिंक रोड के लिए रास्ते की मांग को एनएचएआई ने मान लिया है। बुधवार को रामपुर प्रधान जयभगवान शर्मा के नेतृत्व में मुरादाबाद जाकर प्रॉजेक्ट डायरेक्टर विनय बंसल से मिले ग्रामीणों ने इस रास्ते की जरूरत के बारे में बताया। अब एनएचएआई हाइवे पर उतार चढ़ाव के लिए दोनों ओर सर्विस रोड देगा।

एनएच-9 के चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा है, लेकिन एनएचएआई की ओर से इस हाइवे पर रामपुर की ओर जाने वाली सड़क पर कट नहीं दिया गया है। जिसके कारण रामपुर, गिरधरपुर तुमरैल, नान आदि होते हुए धौलाना मार्ग के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। विनय बंसल ने बताया कि रामपुर कट पर हाइवे के दोनों ओर उतार-चढ़ाव के लिए लिंक रोड बनेगी।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *