जीटी रोड पर कट बंद होने से कारोबारी परेशान

एनबीटी न्यूज, गाजियाबाद : जीटी रोड पर घंटाघर और आसपास के 6 दर्जन बाजारों के सामने कट बंद होने से सैकड़ों कारोबारी परेशान हैं। नई बस्ती से लेकर कोतवाली तक 4 कट बंद होने की वजह से बाजार का कारोबार प्रभावित हो रहा है। गुरुवार को आसपास के कारोबारी गुड़मंडी कट खुलवाने की मांग को लेकर जीटी रोड पर आ गए। बाद में पुलिस उपाधीक्षक से मिलकर इसे खुलवाने की मांग की। उप्र उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष प्रीतम लाल ने बताया कि घंटाघर के आसपास जीटी रोड पर दोनों ओर हमेशा जाम की समस्या बनी रहती है। चर्च के पास नई बस्ती कट, घंटाघर कट, गुड़मंडी और पीएनबी कट बंद कर दिया गया है। इससे आसपास के आधा दर्जन बाजारों घंटाघर, नई बस्ती, गुड़मंडी, गोल मार्केट, बजरिया, किराना बाजार आदि का कारोबार प्रभावित हो रहा है। पुलिस उपाधीक्षक ने इस संबंध में यातायात पुलिस अधीक्षक से बात करने के लिए कहा है।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *