
एनबीटी न्यूज, मुरादनगर : थानाक्षेत्र में गुरुवार सुबह बाइक सवार 2 युवक कार की चपेट में आ गए। हादसे में एक युवक का पैर टूट गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना क्षेत्र के बंदीपुर गांव के विमल अपने दोस्त सौरभ के साथ बाइक से गाजियाबाद की ओर जा रहे थे। पाइपलाइन मार्ग के निकट बाइक कार की चपेट में आ गई। इसमें विमल घायल हो गए और सौरभ की टांग की टूट गई। घायल युवक और उनके परिवारीजनों ने थाने में शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Source: International