
विस, ग्रेनो: गौरव चंदेल के परिवार को सांत्वना देने गुरुवार को आम आदमी पार्टी के नेता भी पहुंचे। जिलाध्यक्ष भूपेंद्र जादौन ने गौरव की पत्नी प्रीति चंदेल को भरोसा दिया कि आम आदमी पार्टी उसके साथ है। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की कि पीड़ित परिवार को 1 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद देने के साथ बच्चों की शिक्षा का प्रबंध भी सरकार की तरफ से किया जाए। इस दौरान पार्टी के जिला महासचिव व पार्टी प्रवक्ता संजीव निगम, नोएडा विधानसभा अध्यक्ष मुकुल त्यागी, नोएडा महानगर अध्यक्ष प्रशांत रावत, ग्रेटर नोएडा वेस्ट के अध्यक्ष संतोष कुमार व व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष गुड्डू यादव व अनिल चौधरी मौजूद रहे।
Source: International