
विस, ग्रेनो: गौरव चंदेल हत्याकांड में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए गुरुवार देर शाम ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लोग परिवार के लोगों के साथ हाथों में कैंडल लेकर सड़क पर उतरे। इस दौरान कैंडल मार्च निकालकर गौरव के हत्यारों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की गई। इस दौरान लोगों ने ‘वी वांट जस्टिस’ और ‘जस्टिस फॉर गौरव चंदेल’ जैसे स्लोगन लिखी तख्तियां ली हुई थीं। कैंडल मार्च में बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे शामिल हुए।
Source: International