कलानिधि नैथानी ने गाजियाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का कार्यभार संभाला

गाजियाबाद, 10 जनवरी (भाषा) कलानिधि नैथानी ने गाजियाबाद जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के रूप में शुक्रवार दोपहर को कार्यभार संभाल लिया। वे 2010 बैच के भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी हैं। कार्यभार संभालने के बाद नैथानी ने यहां संवाददाताओं से कहा कि पुलिस की कार्रवाई दिखनी चाहिए क्योंकि इसी से असामाजिक तत्वों के भीतर कानून का डर बना रहता है। उन्होंने कहा कि यह उनकी प्राथमिकता में सबसे ऊपर है। उन्होंने कहा कि पुलिस जिले में महिलाओं की सुरक्षा भी सुनिश्चित करेगी। यातायात जाम होने की समस्या पर नैथानी ने कहा कि समस्या का निदान गाजियाबाद विकास प्राधिकरण और नगर निगम की सहायता से निकाला जाएगा। भारतीय पुलिस सेवा में शामिल होने से पहले नैथानी भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र में वैज्ञानिक थे।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *