
भारत और श्रीलंका के बीच सीरीज का तीसरा और अंतिम टी20 इंटरनैशनल मैच पुणे के एमसीए स्टेडियम में खेला जा रहा है। श्रीलंका के कप्तान लसिथ मलिंगा ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला किया।
विराट कोहली की अगुआई में टीम इंडिया ने दूसरा टी20 जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली थी जबकि पहला मैच बारिश के कारण धुल गया था। भारत यदि आज का मैच जीतता है तो साल की पहली सीरीज अपने नाम करेगा जबकि श्रीलंका के जीतने पर सीरीज 1-1 से बराबरी पर समाप्त होगी।
देखें,
विराट रन आउट, सुंदर भी लौटेविराट कोहली 17 गेंदों पर 26 रन बनाकर रन आउट हो गए। हालांकि इस पर सिंगल से ज्यादा मिलता नजर नहीं आ रहा था लेकिन कोहली ने डबल की कोशिश की और रन आउट। उन्होंने अपनी पारी में 2 चौके और 1 छक्का लगाया। विराट ने मनीष पांडे के साथ 5वें विकेट के लिए 42 रन की पार्टनरशिप की। अगली ही गेंद (17.4) पर लाहिरु कुमारा ने वॉशिंगटन सुंदर (0) को संदाकन के हाथों कैच कराया।
विराट का स्ट्रेट सिक्स, भारत के 150 रन पूरेभारतीय टीम के 150 रन 16.2 ओवर में पूरे। नंबर-6 पर उतरे विराट कोहली ने एंजेलो मैथ्यूज की गेंद पर 85 मीटर लंबा स्ट्रेट सिक्स लगाया और स्कोर 150 रन हो गया।
15 ओवर बाद भारत 138/4 भारतीय टीम ने अच्छी शुरुआत की लेकिन फिर उसके विकेट जल्दी-जल्दी गिर गए। संदाकन ने भारत के तीन विकेट झटक लिए और 1 विकेट धनंजय डि सिल्वा को मिला। फिलहाल कैप्टन कोहली (9*) और मनीष पांडे (8*) क्रीज पर हैं।
अय्यर भी जल्दबाजी में आउटश्रेयस अय्यर को भी संदाकन ने पारी के 13वें ओवर में शिकार बनाया और इसी ओवर की 5वीं गेंद पर लपका लिया। इसके बाद कैप्टन विराट कोहली नंबर-6 पर उतरे।
राहुल फिफ्टी जड़कर लौटेलोकेश राहुल ने 13वें ओवर की पहली बॉल पर दो रन दौड़कर अपनी फिफ्टी पूरी की, इसी ओवर की तीसरी बॉल पर वह स्टंप्स आउट हो गए। संदाकन ने उन्हें शिकार बनाया। राहुल ने 34 गेंदों पर करियर का 9वां अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 36 गेंदों की अपनी पारी में 5चौके और 1 छक्का लगाया।
अपनी पारी की दूसरी ही बॉल पर सैमसन आउटसीरीज में अपना पहला मैच खेल रहे विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन (6) अपनी पारी की दूसरी ही बॉल पर आउट हो गए और उन्हें धनंजय डि सिल्वा ने शिकार बनाया।
नंबर-3 पर सैमसन, पहली बॉल पर सिक्ससीरीज में अपना पहला मैच खेल रहे संजू सैमसन को विराट कोहली ने नंबर-3 पर भेजा और उन्होंने आते ही पहली बॉल पर सिक्स लगाया। सैमसन ने संदाकन के ओवर की अंतिम गेंद पर लॉन्ग ऑफ दिशा में बाउंड्री के पार भेजा।
97 पर गिरा पहला विकेट भारत को पहला झटका 97 के टीम स्कोर पर लगा। शिखर धवन 52 रन बनाकर लक्षण संदाकन (पारी के 11वें ओवर की 5वीं गेंद) का शिकार बने और उन्हें दानुष्का गुणातिलका ने लपका। उन्होंने 36 गेंदों की अपनी पारी में 7 चौके और 1 छक्का लगाया।
धवन का 10वां अर्धशतकओपनर शिखर धवन ने 34 गेंदों पर अपने टी20 इंटरनैशनल करियर का 10वां अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने पारी के 11वें ओवर की दूसरी गेंद पर सिंगल लिया और फिफ्टी पूरी की।
8 ओवर में ही 75 पारभारतीय टीम को शिखर धवन और लोकेश राहुल ने दमदार शुरुआत दी है। दोनों ने 8 ओवर में टीम का स्कोर बिना कोई विकेट खोए 76 रन पहुंचा दिया है। राहुल 22 गेंदों पर 33 रन और धवन 26 गेंदों पर 39 रन बनाकर क्रीज पर जमे हैं।
5 ओवर में भारत 50 के पारशिखर धवन के चौके के साथ भारतीय टीम के 50 रन 5 ओवर में ही पूरे। धवन ने लसिथ मलिंगा के ओवर की अंतिम गेंद पर चौका लगाया, जिसके साथ ही भारत का स्कोर 50 के पार (52/0) हो गया। लोकेश राहुल (28*) और शिखर धवन (21*) क्रीज पर मौजूद हैं।
राहुल ने लगाया पारी का पहला सिक्स
लोकेश राहुल ने भारतीय पारी का पहला सिक्स चौथे ओवर की पांचवीं गेंद पर लगाया। धनंजय डि सिल्वा की फुल टॉस गेंद को राहुल ने लॉन्ग लेग दिशा में बाउंड्री के पार भेजा और शानदार सिक्स जड़ा।
भारत की अच्छी शुरुआतलोकेश राहुल और शिखर धवन की बदौलत भारत ने अच्छी शुरुआत की। शुरुआती 3 ओवर में ही भारत ने बिना कोई विकेट खोए 26 रन बना लिए।
धवन और राहुल ओपनिंग को उतरेशिखर धवन और लोकेश राहुल ओपनिंग को उतरे। श्रीलंका के लिए कप्तान लसिथ मलिंगा पहला ओवर कर रहे हैं। पहले ओवर में राहुल के अंतिम बॉल पर चौके समेत कुल 9 रन गए। धवन और राहुल ने इंदौर में दूसरे टी20 में भी अच्छी साझेदारी की थी और पहले विकेट के लिए 71 रन जोड़े थे।
सैमसन और चहल को मौकाभारतीय टीम में संजू सैमसन और युजवेंद्र चहल को इस मुकाबले के लिए प्लेइंग-XI में शामिल किया गया। मनीष पांडे को भी जगह मिली। सैमसन को विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की जगह जबकि मनीष को शिवम दुबे के स्थान पर टीम में शामिल किया गया। चहल को कुलदीप यादव की जगह मौका मिला।श्रीलंकाई टीम में भी इस मैच के लिए दो बदलाव किए गए। एंजेलो मैथ्यूज और लक्षण सदाकन को जगह मिली है।
श्रीलंका ने पहली बार जीता टॉसश्रीलंका ने सीरीज में पहली बार टॉस जीता और फील्डिंग का फैसला किया। इससे पहले भारतीय कप्तान विराट कोहली ने ही सीरीज के पिछले दोनों मैचों में टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला किया था। हालांकि पहला मैच बारिश और पिच गीली होने के कारण नहीं हो सका जबकि दूसरे टी20 में भारत ने एकतरफा जीत दर्ज की।
मौसम और पिचआंशिक बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन बारिश की संभावना नहीं है। तापमान न्यूनतम 16 डिग्री तक रह सकता है जो सामान्य से 4 डिग्री ज्यादा है। ऐसा मौसम क्रिकेट खेलने के लिए आदर्श माना जाता है। अगर पिच की बात करें तो पुणे की पिच बैटिंग के लिए कुछ खास नहीं रहेगी। इससे बोलर्स को भी कुछ ना कुछ मदद जरूर मिलने की संभावना जताई जा रही है।
पुणे में भारत का रेकॉर्ड
यहां भारतीय टीम ने दो मैच खेले हैं, एक में जीता है, जबकि एक में उसे हार मिली है। उसने 20 दिसंबर, 2012 को इंग्लैंड के खिलाफ 5 विकेट से जीत दर्ज की थी, लेकिन 9 फरवरी, 2016 को उसे श्रीलंका से 5 विकेट से ही हार का सामना करना पड़ा था। यानी श्रीलंकाई टीम ने यहां एक मैच खेला है और उसे जीता भी है।
प्लेइंग-XI
भारत- लोकेश राहुल, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, विराट कोहली (कप्तान), मनीष पांडे, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, नवदीप सैनी, जसप्रीत बुमराह और युजवेंद्र चहल
श्रीलंका- दानुष्का गुणातिलका, अविष्का फर्नांडो, कुसल परेरा (विकेटकीपर), ओशादा फर्नांडो, एंजलो मैथ्यूज, धनंजय डि सिल्वा, दासुन शनाका, लक्षण सदाकन, वानिंडु हसारंगा, लसिथ मलिंगा (कप्तान) और लाहिरू कुमारा
Source: Sports