
एनबीटी न्यूज, ग्रेटर नोएडा
बेटे को स्कूल छोड़कर लौट रहा गौड़ सिटी सोसायटी निवासी युवक गौरव शुक्रवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। पुलिस युवक की तलाश में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि नौकरी छूटने के बाद युवक 3 माह से काम की तलाश कर रहा था। शुक्रवार सुबह सब्जी में पानी अधिक डालने की बात पर उसका पत्नी से भी विवाद हो गया था। हालांकि गौरव के भाई ने इस विवाद से इनकार किया है।
गौरव की पत्नी अमनदीप कौर ने पुलिस को शिकायत दी है कि वह शुक्रवार सुबह बाइक से बेटे अभिनव को जेएम इंटरनैशनल स्कूल छोड़ने निकले थे। उसके बाद से वह घर नहीं लौटे। गौरव अपना मोबाइल घर पर ही छोड़कर गए थे। पुलिस ने बच्चे के स्कूल और घर के रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। वहीं गौरव चंदेल हत्याकांड को सुलझाने के प्रयास में जुटी पुलिस गौरव शर्मा की बरामदगी के प्रयास में जुटी है।
Source: International