
एस, रबूपुरा: कस्बे के मुहल्ला नाई रंगरेजान में खड़े 2 ई-रिक्शा से गुरुवार रात अज्ञात चोरों ने 8 बैट्री चोरी कर लीं। पीड़ितों ने रबूपुरा कोतवाली में शिकायत दी है। शौकीन व नदीम सगे भाई हैं। दोनों ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण पोषण करते हैं। गुरुवार रात को उन्होंने अपने ई-रिक्शा घर के बाहर खड़े किए थे। रात में ही चोरों ने दोनों ई-रिक्शा से 8 बैट्री चोरी कर लीं। पीड़ित को सुबह चोरी का पता चला। लोगों का आरोप है कि बीते कुछ दिनों में कस्बे में दर्जनों वाहनों से बैट्री चोरी हो चुकी हैं। पुलिस अब तक किसी चोर को नहीं पकड़ पाई है।
Source: International