मोदीनगर में बनेगा इंडस्ट्री हब

B नगर संवाददाता, गाजियाबाद:B मोदीनगर में मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे के पास इंडस्ट्री हब बनेगा। इसमें सूक्ष्म, लघु और मध्यम वर्ग के उद्योग स्थापित किए जाएंगे। इसके लिए डीएम डॉ. अजय शंकर ने मोदीनगर में ग्राम समाज की 3.516 हेक्टेयर जमीन चिह्नित कर दी है। साथ ही इसको औद्योगिक विकास के लिए उद्योग निदेशालय के पक्ष में पुनर्ग्रहण करने की प्रक्रिया पूरी कर दी है।

डीएम ने बताया कि प्रदेश सरकार हर जिले में छोटे उद्योगों को स्थापित करने की योजना पर कार्य कर रही है। इसके लिए तय किया गया था कि ग्राम समाज की जमीन का उपयोग किया जाएगा। मोदीनगर में मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे की 5 किमी की परिधि में 3.516 हेक्टेयर जमीन मिली है। इसमें से 30 प्रतिशत जमीन एक जिला एक उत्पाद योजना के लिए आरक्षित की गई है। इस एरिया में तेजी से उद्योग स्थापित हो, इसके लिए डीएम ने जल्द ही यहां सड़क, पानी, बिजली, नाली आदि का खाका तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *