बकाया शमन शुल्क नहीं देने पर कॉलेज की बिल्डिंग सील

Bस, गाजियाबाद :B जीडीए ने बकाया शमन शुल्क नहीं देने पर दिव्य ज्योति मेडिकल साइंस एंड रिसर्च कॉलेज की बिल्डिंग को सील कर दिया है। जीडीए की प्रवर्तन जोन-2 के प्रभारी अधिशासी अभियंता आरपी सिंह ने बताया कि दिव्य ज्योति मेडिकल साइंस एंड रिसर्च कॉलेज निवाड़ी पर कई लाख रुपये शमन शुल्क बकाया है। कई बार कॉलेज प्रबंधकों को नोटिस दिया गया था। इसके बाद भी पैसा अदा नहीं किया। इसके बाद शुक्रवार को जीडीए ने कॉलेज की बिल्डिंग को सील कर दिया।

अधिकारी ने बताया कि मेरठ रोड पर गांव दुहाई के पास HRIT पर भी जीडीए का करीब 3.31 करोड़ रुपये शमन शुल्क बकाया है। जीडीए की टीम वहां भी कार्रवाई करने के लिए पहुंच गई, लेकिन कॉलेज प्रबंधकों ने 25 लाख रुपये अदा कर दिए हैं, बाकी के रुपये बाद में देने को कहा है।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *