
विस, ग्रेटर नोएडा : ग्रेनो के इकोटेक-1 एक्सटेंशन सेक्टर में एक कंपनी में गाड़ी से गैस सिलिंडर उतारते समय विस्फोट हो गया। हादसा इतना जबरजस्त था कि एक कर्मचारी के दोनों पैर उड़ गए और दूसरे का एक पैर कटकर अलग हो गया। विस्फोट में 2 अन्य भी घायल हो गए। घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। साइट-5 कोतवाली के एसएचओ प्रभात दीक्षित ने बताया कि हादसा निर्माणाधीन कंपनी में शुक्रवार देर शाम हुआ। यहां महेंद्रा पिकअप गाड़ी से गैस सिलिंडर उता रहे थे, तभी यह विस्फोट हुआ। हादसे में 40 वर्षीय श्रीपत के दोनों पैर कट गए हैं, 36 साल के वसीम का एक पैर कटकर अलग हो गया। रिहान और सहजुद्दीन भी घायल हैं। जिनकी हालत खतरे से बाहर है। पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
Source: International