अथॉरिटी के सीईओ से मिले किसान सभा के पदाधिकारी

विस, ग्रेनो: ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के सीईओ नरेंद्र भूषण व अन्य अधिकारियों के साथ शुक्रवार देर शाम आबादी, लीज बैक, रोजगार और किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर अखिल भारतीय किसान सभा के पदाधिकारियों ने बैठक की। इस दौरान किसानों की हर मांग पर बिंदुवार अधिकारियों ने जवाब दिया और अपना पक्ष रखा। कुछ मामलों में अधिकारी सहमत हुए और अन्य में अथॉरिटी स्तर पर हुई कार्रवाई का ब्यौरा दिया। साथ ही कोर्ट और एसआईटी की जांच के कारण कुछ मामलों में कार्रवाई करने से हाथ खड़े कर दिए। किसान सभा के प्रवक्ता डॉ. रूपेश वर्मा ने बताया कि तीन मुद्दों पर सकारात्मक जवाब आने के बावजूद अथॉरिटी कोई ठोस कार्रवाई करने की स्थिति में नहीं है। लिहाजा आंदोलन के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा है। वह एक-दो दिन में किसान सभा की कमेटियों की मीटिंग बुलाकर आगे के आंदोलन की घोषणा करेंगे।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *