मदर डेरी का लाखों का माल गबन

एनबीटी न्यूज, हापुड़: पिलखुवा थाना क्षेत्र में स्थित मदर डेरी में कार्यरत सुपरवाइजरों पर ड्राइवरों की मदद से लाखों रुपये के माल का गबन करने का आरोप लगा है। इस बारे में 7 लोगों के खिलाफ कोतवाली पिलखुवा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक महावीर सिंह चौहान ने बताया कि कंपनी के अधिकारी जितेंद्र कुमार शर्मा ने वहां तैनात रहे विपिन कुमार, सिराजुद्दीन, प्रवीण कुमार और राजेश, अनिल, विजय व राजकुमार के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक महावीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *