दहेज के लिए हत्या का आरोप

Bएनबीटी न्यूज, हापुड़B

हापुड़ थाना क्षेत्र के मोहल्ला नवीकरीम निवासी युवती की शादी गुलावठी में हुई थी। आरोप है कि ससुराल वालों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर जहर देकर उसकी हत्या कर दी है। तहरीर पर गुलावठी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी। नवीकरीम निवासी रेशमा की शादी कुछ समय पहले गुलावठी निवासी साजिद के साथ हुई। परिवार का कहना है कि शादी में दिए गए सामान से ससुराल वाले खुश नहीं थी और दहेज में नकदी व महंगे सामान की मांग करने लगे। इसी के चलते कई बार मारपीट भी की गई।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *