2 संदिग्ध सेल्टॉस गाड़ियां फुटेज में मिलीं

B- फुटेज में मिली कार मालिकों की हुई पहचान, गौरव की गाड़ी का सुराग नहीं

– एसटीएफ दूसरे दिन भी करती रही जांच, अब मुखबिर तंत्र से सुराग लगाने की कोशिश

विशेष संवाददाता, नोएडा B

गुड़गांव की निजी कंपनी के रीजनल मैनेजर गौरव चंदेल हत्याकांड में पुलिस को सीसीटीवी फुटेज और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस से खास मदद नहीं मिली है। अब जांच टीमें जेल में बंद बदमाशों और मुखबिर तंत्र से हत्यारों तक पहुंचने की कोशिश कर रही हैं। पुलिस को गौरव की गाड़ी की तलाश में 2 संदिग्ध सेल्टॉस गाड़ियां मिली थीं, लेकिन दोनों गाड़ियों के मालिक असली निकले। दूसरे दिन शनिवार को भी एसटीएम ने मौके पर छानबीन की।

ग्रेनो वेस्ट की गौड़ सिटी में रहने वाले रीजनल मैनेजर गौरव चंदेल की सोमवार रात ऑफिस से लौटते समय पर्थला गोल चक्कर से करीब एक किमी आगे बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। बदमाश गौरव की किया सेल्टॉस गाड़ी, दो मोबाइल, लैपटॉप और पर्स लूटकर ले गए हैं। घटना वाली रात को पुलिस पर परिजनों ने गौरव को खोजने में मदद नहीं करने का आरोप लगाया। गौरव की बॉडी मंगलवार तड़के करीब 4:30 बजे खुद परिजनों ने खोजी थी। हत्याकांड की जांच के लगी टीमों को अंदेशा था कि बदमाश गौरव के मोबाइल फोन को मौके के आसपास ही फेंका है।

शुक्रवार रात सीओ राजीव कुमार सिंह की रिपोर्ट पर एसएचओ बिसरख मनोज पाठक, दरोगा राजेंद्र कुमार, दरोगा वीरपाल सिंह, दरोगा मान सिंह को निलंबित कर दिया। चेरी काउंटी चौकी इंचार्ज सनी जावला को लाइन हाजिर किया गया है। लापरवाही के मामले में पिछले करीब एक साल में यह पहली कार्रवाई हुई है।

Bवर्जनB

4 टीमों को जांच में लगाया गया है। एक-एक करके सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

B- अंकुर अग्रवाल, प्रभारी एसएसपीB

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *