स्‍ट्रीट डांसर 3डी: टाइगर ने लिया वरुण का 'मुकाबला चैलेंज', देखें विडियो

वरुण धवन, श्रद्धा कपूर और नोरा फतेही स्‍टारर ” लंबे वक्‍त से चर्चा में है। फिल्‍म के पोस्‍टर्स हों या ट्रेलर, फैंस इन्‍हें काफी पसंद कर रहे हैं और डांस ऑफ को बिग स्‍क्रीन पर देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

कुछ दिनों पहले प्रभुदेवा के आइकॉनिक डांस नंबर ‘मुकाबला’ के फिल्‍म में रीक्रिएटड वर्जन को रिलीज किया गया था। इसे ऑडियंस की तरफ से पॉजिटिव रिस्‍पॉन्‍स मिला।

इसके बाद वरुण ने ” शुरू किया और फैंस से इस चैलेंज को लेने के लिए कहा। बॉलिवुड ऐक्‍टर ने भी इस चैलेंज को स्‍वीकार किया और अपना विडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया।

विडियो में ऐक्‍टर के डांस इंस्‍ट्रक्‍टर भी डांस करते नजर आ रहे हैं। उन्‍होंने विडियो पर कैप्‍शन दिया, ‘इस गाने से प्‍यार है।’ इसके साथ उन्‍होंने एक दिल वाला इमोटिकॉन भी बनाया। डांस इंस्‍ट्रक्‍टर ने भी विडियो शेयर किया और लिखा, ‘मुकाबला चैलेंज, पाजी आप छा गए।’

बात करें फिल्‍म की तो ‘स्‍ट्रीट डांसर 3डी’ में राघव और धर्मेश जैसे ऐक्‍टर्स भी अहम किरदारों में दिखेगे। फिल्‍म 24 जनवरी 2020 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्‍म कंगना रनौत स्‍टारर ‘पंगा’ से बॉक्‍स ऑफिस पर क्‍लैश करेगी।

Source: Entertainment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *