​अखिलेश यादव बोले- सीएए पर नहीं मानी सरकार तो होगी 'महाभारत'

एटा
समाजवादी पार्टी (एसपी) के अध्यक्ष ने संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) पर ‘महाभारत’ की चेतावनी दी है। को वापस ना लेने के बारे में गृहमंत्री के एक इंच भी पीछे नहीं हटने के बयान पर अखिलेश यादव ने कहा है कि अगर सरकार नहीं मानी तो ‘महाभारत’ होगी। बता दें कि समाजवादी पार्टी (एसपी) शुरुआत से ही सीएए का विरोध कर रही है।

एटा में एक विवाह समारोह में शामिल होने पहुंचे अखिलेश यादव ने सीएए पर एक इंच भी पीछे नहीं हटने के अमित शाह के बयान पर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा, ‘आपने महाभारत पढ़ी है? उसमें भी कहा गया था कि सुई की नोक बराबर भी जमीन नहीं देंगे। उसके बाद क्या हुआ? सीएए पर अगर सरकार नहीं मानी तो महाभारत होगी।’

‘लोकसभा में सांसदों के विरोध को सरकार ने नहीं माना’
यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा, ‘लोकसभा में कानून पास करते समय विपक्ष में सांसदों की संख्या काफी कम थी। वे जितना विरोध कर सकते थे, किया लेकिन वह कानून बन गया। सरकार ने लोकसभा में सांसदों के विरोध को नहीं माना और इसीलिए देश की जनता सड़कों पर उतरी है।’

पूर्व मुख्यमंत्री ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर निशाना साधते हुए कहा, ‘सीएए के लोकसभा और राज्यसभा से पारित हो जाने के बाद बीजेपी के लोग उसके बारे में जनता को बताने के लिए निकले हैं। बीजेपी के लोग तो खुद ही इस कानून को नहीं समझ पाए। वे जनता को क्या समझाएंगे?’ उन्होंने कहा कि हमारे देश में नागरिकता धर्म के आधार पर नहीं दी जाती। सरकार ने संविधान का उल्लंघन करते हुए सीएए पारित कराया है।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *