
एनबीटी न्यूज, संजयनगर: भोपाल में हुई 63वीं नैशनल शूटिंग चैंपियनशिप में एकलव्य शूटिंग अकैडमी भागीरथ पब्लिक स्कूल के शूटरों ने शानदार प्रदर्शन किया। चैंपियनशिप में अकैडमी के 11 शूटरों ने भाग लिया और उनमें से 10 ने भारतीय टीम के सेलेक्शन ट्रायल व नैशनल प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई कर लिया। सभी शूटरों को स्कूल के डायरेक्टर अनादि सुकुल व अमिताभ सुकुल ने सम्मानित किया। अकैडमी के कोच रहीस मलिक ने बताया कि शुभम बालियान ने 10 मीटर व 50 मीटर, पोसिका ने 10 मीटर एयर पिस्टल जूनियर वूमेन, अंजली चौधरी ने 10 मीटर एयर पिस्टल यूथ वूमेन व दक्ष चौधरी ने 10 मीटर एयर पिस्टल की सब यूथ मैन, जूनियर मैन व यूथ मैन में भारतीय टीम के सेलेक्शन ट्रायल के लिए क्वालिफाई किया है। हर्षित चौधरी ने 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल, 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल व 10 मीटर एयर पिस्टल, निखिल चौधरी ने 10 मीटर एयर पिस्टल सब यूथ मैन, मनीष चौधरी ने 10 मीटर एयर पिस्टल सब यूथ मैन, राघव मित्तल ने 10 मीटर एयर पिस्टल जूनियर मैन, मंथन चौहान ने 10 मीटर एयर राइफल जूनियर मैन व वैभव चौधरी ने 10 मीटर एयर राइफल सब यूथ मैन में नैशनल प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई किया।
Source: International