ट्रांसफॉर्मर के पुर्जे व तेल चुराने वाले गिरोह के 3 लोगों को दबोचा

B- गिरोह के सरगना समेत 4 बदमाश पुलिस को चकमा देकर फरार B

Bएनबीटी न्यूज, मसूरीB

चलती लाइन में फॉल्ट करके ट्रांसफॉर्मर से तेल और उसके कल पुर्जे चुराने वाले गिरोह के 3 बदमाशों को मसूरी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जबकि 4 बदमाश पुलिस को चकमा देकर भाग निकले। पकड़े गए बदमाशों की निशानदेही पर पुलिस ने सामान के साथ ऑयल और एक कैंटर भी बरामद किया है। पुलिस गिरोह के फरार चारों सदस्यों की तलाश कर रही है।

सीओ सदर अंशु जैन ने बताया कि शनिवार की रात लगभग 11 बजे मुखबिर की सूचना के आधार पर भुड़ गढ़ी बंबे के पास चेकिंग शुरू की गई थी। इस दौरान एक कैंटर को चेकिंग के लिए रोका गया। उसमें से 3 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए बदमाशों के नाम जमील, योगेश और मोहित तेवतिया हैं। मोहित इस गिरोह के चोरी के लिए वाहन मुहैया करवाता था जबकि योगेश कबाड़ी है और वह चोरी का माल खरीदकर बेचता था। तीनों ने वेस्ट यूपी में 40 से ज्यादा वारदातें की हैं। गिरोह का सरगना शहजाद है। उसके साथी नौशाद, नजाकत और शौकीन फरार हो गए। सीओ सदर ने बताया पूछताछ में तीनों ने बताया है कि एक ट्रांसफॉर्मर से चोरी किए गए पुर्जे और तेल आदि औसतन 50 से 60 हजार रुपयों में बेचते थे। हालांकि माल की कीमत ट्रांसफॉर्मर की क्षमता के हिसाब से घटती बढ़ती रहती थी।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *