मूर्ति चुराकर भाग रहे शख्स को पकड़ा

एनबीटी न्यूज, हापुड़ : थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग के पास एक मंदिर से मूर्ति चोरी कर भाग रहे शख्स को लोगों ने पकड़ लिया। इसके बाद उसे पिटाई करते हुए पुलिस को सौंप दिया। मंदिर के पुजारी नंदकिशोर ने कोतवाली में तहरीर दी। चोर शाकुंभरी देवी मंदिर से शेर की पीतल की मूर्ति चुरा कर ले जा रहा था। तभी वहां पूजा करने आए श्रद्धालुओं ने उसे पकड़ लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक अविनाश गौतम ने बताया कि पकड़े गए शख्स का नाम दीपक है। उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *