एंजिल मॉल के मालिक के खिलाफ गैर-जमानती वॉरंट

एनबीटी न्यूज, गाजियाबाद : कोर्ट ने चेक बाउंस होने के मामले में एंजिल मॉल के मालिक के खिलाफ गैर-जमानती वॉरंट जारी किया है। आरोप है कि मॉल के मालिक ने नगर निगम को टैक्स के रूप में 53 लाख 33 हजार 416 रुपये के कई चेक दिए थे। निगम के अधिवक्ता भूपेंद्र त्यागी ने बताया कि कौशांबी में एंजिल मॉल पर नगर निगम का वर्ष 2017-18 का टैक्स बकाया था। मॉल के मालिक पंकज जैन ने टैक्स जमा करने के लिए 12 चेक दिए थे। सभी चेक बाउंस हो गए। नगर निगम ने चेक बाउंस होने पर कोर्ट में मुकदमा दायर किया था। इस मामले की सुनवाई विशेष न्यायिक अधिकारी कोर्ट संख्या दो की अदालत में चली।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *