10 छात्रों का चयन

एनबीटी न्यूज, मुरादनगर : दुहाई गांव के निकट आरडी इंजीनियरिंग कॉलेज में मंगलवार को कैंपस प्लेसमेंट हुआ। इसमें 4 चरणों की चयन प्रक्रिया के बाद कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग और इनफॉर्मेशन टेक्नॉलजी के तृतीय वर्ष के 10 छात्रों का 6.5 लाख के सालाना पैकेज पर सेलेक्शन हुआ। चयनित छात्रों में सत्यम त्यागी, प्रथम सिंह, अक्षिता त्यागी, तन्वी वत्स, रिया शर्मा, अक्षरा भारद्वाज, आस्था त्यागी, मानवी त्यागी, सुहेल अहमद और पौषन त्यागी शामिल हैं। कॉलेज के चेयरमैन राकेश शर्मा और निदेशक डॉ. संजीव शर्मा ने चयनित छात्रों को बधाई दी। इस दौरान प्रो. संजय पालीवाल, डॉ. पंकज सिंह, प्रो. वकील, प्रो. डॉ. जयदीप, प्रो. विशाल, राजेश शर्मा, श्री विवेक त्यागी आदि उपस्थित रहे।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *