ग्रेनो से लूटी कार बरामद

एनबीटी न्यूज, हापुड़ : बाबूगढ़ थाना प्रभारी ने नोएडा जेल में बंद लुटेरों को रिमांड पर लेकर एक महीने पहले ग्रेटर नोएडा से लूटी गई कार बरामद कर ली। 9 दिसंबर को ग्रेटर नोएडा से 2 बदमाश हथियारों के बल पर एक कार लूटकर हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में आ गए थे। ड्राइवर योगेश को बदमाश मुदाफरा पुलिस चौकी के पास फेंक कर फरार हो गए। थाना प्रभारी निरीक्षक उत्तम सिंह राठौर ने बताया कि मामले की जांच में राजेश शर्मा निवासी नोएडा व सुमित उर्फ दीपक मेरठ आए। पकड़े जाने के डर से दोनों अपने पुराने मुकदमों की जमानत कटवाकर जेल चले गए।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *