मकान का ताला तोड़कर जूलरी समेत 3 लाख की चोरी

Bएनबीटी न्यूज, मुरादनगर :B राधेश्याम विहार कॉलोनी में सोमवार रात चोर मकान का ताला तोड़कर नकदी, जेवर समेत अन्य कीमती सामान ले गए। पुलिस से पीड़ित ने गुहार लगाई है। जानकारी के अनुसार, राधेश्याम विहार कॉलोनी में सुनील कुमार परिवार के साथ रहते हैं। सोमवार को उनका परिवार सोनीपत गए था। मंगलवार सुबह वह आए तो मकान का ताला टूटा मिला। उन्होंने बताया कि अलमारी से 30 हजार नकदी, करीब 2 लाख रुपये कीमत के जूलरी, एलसीडी, लैपटॉप, सिलिंडर आदि चोरी हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *