
Bएनबीटी न्यूज, गाजियाबाद :B पहला ओरियंट एस-2-बी एनर्जी मिक्स कॉरपोरेट टूर्नामेंट 26 जनवरी से शुरू होगा। इसमें दिल्ली-एनसीआर की 8 टीमें भाग लेंगी। आयोजक पंकज शर्मा और सचिन सारस्वत ने बताया कि 26 जनवरी से श्री क्रिकेट ग्राउंड पर टूर्नामेंट होगा। इसमें भाग लेने वाली 8 टीमों को 2 ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप ए में सुपर किंग साहिबाबाद, मेरठ सुपर किंग, यूपी 14 और इलेविन एसेस खेलेंगी। वहीं, ग्रुप बी में अल्फा, एफसीसी, जीजीसीसी और साहिबाबाद भाग लेंगी। हर टीम को 3 लीग मैच खेलने का मौका मिलेगा। हर मैच में मैन ऑफ द मैच पुरस्कार के साथ बेस्ट बैट्समैन, बेस्ट बॉलर और फाइटर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया जाएगा। विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉफी दी जाएगी, वहीं उनके सभी खिलाड़ियों को पुरस्कार दिए जाएंगे। मैन ऑफ द सीरिज, टूर्नामेंट के बेस्ट बैट्समैन, बेस्ट बॉलर, बेस्ट फील्डर और बेस्ट विकेट कीपर को भी पुरस्कृत किया जाएगा।
Source: International