नशे के शिकार लोगों की हुई काउंसलिंग

Bएनबीटी न्यूज, गाजियाबाद :B एमएमजी अस्पताल में बुधवार को नशे के शिकार हुए लोगों की काउंसलिंग की गई। इस दौरान डॉक्टरों ने उन्हें नशा छोड़ने की दवा भी दी। डॉक्टर दिनेश ने कहा कि नशे का सेवन कई गंभीर बीमारियों को जन्म देता है। यह जितना जल्दी छूट जाए, उतना अच्छा है। यदि खुद को मानसिक रूप से तैयार कर लिया जाए तो नशा छोड़ने में आसानी रहती है। उन्होंने बताया कि ड्रग एडिक्ट लोगों को रोजाना हॉस्पिटल में बुलाकर दवाई दी जा रही है। ऐसा लगातार करने से 6 महीने में नशे से मुक्ति मिल जाती है। माया ममता चैरिटेबल ट्रस्ट की अध्यक्ष ममता गुप्ता ने बताया कि लोगों को जागरूक करके नशे से मुक्ति दिलाई जा सकती है। वे अब तक हजारों लोगों का नशा छुड़वा चुकी हैं।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *