बैग और जूता वितरण का मांगा विवरण

Bएनबीटी न्यूज, गाजियाबाद :B स्कूल में बच्चों को वितरित किए गए बैग और जूता-मौजे का बेसिक शिक्षा निदेशक ने विवरण मांगा है। गाजियाबाद समेत प्रदेश के सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को इसकी रिपोर्ट देनी होगी। इसके लिए उप शिक्षा निदेशक अमरेंद्र सिंह ने निर्देश भी जारी किए हैं। इसमें यह बताना होगा कि जिले में कितने विकास खंड हैं। आदेश के अनुसार, कितने जूता-मौजे व बैग चाहिए थे और कंपनियों ने कितनों की आपूर्ति की है, इसकी जानकारी भी देनी होगी।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *