
एनबीटी न्यूज, गाजियाबाद : डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी ने कॉलेजों से अटेंडेंस मॉनिटरिंग सिस्टम के लिए सुझाव मांगे हैं, जो उन्हें 3 दिन में देने होंगे। कॉलेज के डीन प्रो सुबोध वैरिया के अनुसार, सभी पाठ्यक्रमों के छात्र-छात्राओं के लिए यह सिस्टम शुरू किया गया है, ताकि पठन-पाठन सुचारू बनाया जा सके। छात्र-छात्राएं अपनी कक्षाओं में समय से पहुंचकर पढ़ाई कर सकें। इस सिस्टम में सुधार व पारदर्शिता के लिए यूनिवर्सिटी कुछ संशोधन करना चाहती है। इस सिस्टम को सत्र 2020 से लागू किया जाएगा।
Source: International