जमानत अर्जी पर सुनवाई शुक्रवार को

एनबीटी न्यूज, गाजियाबाद : भ्रष्टाचार के आरोप में बर्खास्त आयकर आयुक्त संजय श्रीवास्तव की जमानत अर्जी पर सुनवाई होनी थी, लेकिन इस बार बचाव पक्ष ने अर्जी पर सुनवाई के लिए कोर्ट से समय मांग लिया। कोर्ट में संजय श्रीवास्तव के वकीलों ने जमानत अर्जी दाखिल की थी जिस पर 20 जनवरी को सुनवाई होनी थी, लेकिन पिछली तारीख पर अभियोजन पक्ष यानी सीबीआई ने समय मांगा था। इस कारण सुनवाई नहीं हो सकी थी। अब जमानत अर्जी पर सुनवाई शुक्रवार को होगी।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *