चेक भुनाकर सीएमओ को सौंपता था ड्राइवर

एनबीटी न्यूज, गाजियाबाद : एनआरएचएम घोटाले से जुड़े अलीगढ़ के मामले में बुधवार को सीबीआई कोर्ट में सुनवाई हुई। अलीगढ़ के पूर्व सीएमओ के मामले में उनके ही चालक ने अपने बयान दर्ज कराए। अगली सुनवाई 24 फरवरी को होगी। सीबीआई के लोक अभियोजन अधिकारी कुलदीप पुष्कर ने बताया कि 2008-09 में एनआरएचएम के तहत अलीगढ़ के सरकारी अस्पताल में लाखों रुपये की दवा खरीदी गई थी। मामले की जांच में घोटाला मिलने पर सीबीआई ने पूर्व सीएमओ राकेश कुमार व अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया। बुधवार को कोर्ट में राकेश कुमार के चालक तेजवीर सिंह की गवाही हुई। जिन्होंने बताया कि वह राकेश के चेक लेकर बैंक तक जाते थे और भुगतान लेकर उन्हें सौंप देते थे।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *