इंश्योरेंस पॉलिसी के नाम पर 12 लाख की ठगी

विस, नोएडा : गाजियाबाद के मोहन नगर निवासी एक महिला से ठगों ने इंश्योरेंस पॉलिसी के नाम पर 12 लाख रुपये ठग लिए हैं। ज्योति नाम की इस महिला की इंश्योरेंस पॉलिसी पिछले साल मैच्योर हो गई थी। अक्टूबर में सारा पैसा उनके अकाउंट में आ गया। इस दौरान एक महिला ने उन्हें फोन करके इस पैसे को दूसरी पॉलिसी में इनवेस्ट करने की बात कही, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। कुछ दिन बाद फिर उनके पास फोन करके एक शख्स ने कहा कि उनके एजेंट ने उनके साथ फ्रॉड किया है और उनका 35 फीसदी पैसा वह ले रहा है। इसके बाद अलग-अलग लोगों के बात करवाकर उन्हें झांसे में ले लिया। उन्हें सेक्टर-62 बुलाकर दोगुना रिटर्न देने की बात कहकर दो पॉलिसी दिलवा दीं। लालच में आकर उन्होंने अलग-अलग बार में कुल 12 लाख रुपये दे दिए। इसके बाद आरोपितों के नंबर बंद हो गए। जिसके बाद उन्होंने इस मामले में पुलिस से शिकायत की है। शिकायत के आधार पर सेक्टर-58 पुलिस ने 2 महिलाओं समेत 5 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की है।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *