
एस, दनकौर: दनकौर-सिकंद्राबाद रोड पर स्थित एक ढाबे से बुधवार रात चोरों ने ताला तोड़कर हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। ढाबा मालिक को गुरुवार तड़के घटना की जानकारी हुई। उन्होंने दनकौर कोतवाली में अज्ञात चोरों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। नवादा गांव निवासी रोहित नागर ने बताया कि बुधवार रात ढाबे में घुसे चोर एक एलईडी, इनवर्टर और म्यूजिक सिस्टम समेत हजारों रुपये का सामान चोरी कर ले गए हैं। कोतवाल अखिलेश प्रधान ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Source: International