सीएए के विरोध में महिलाओं और बच्चों ने दिया धरना

वस, मसूरी

देशभर में सीएए और एनआरसी के खिलाफ चल रहे विरोध के बीच गाजियाबाद की महिलाओं ने अलग अंदाज में अपनी नाराजगी जताई। गुरुवार को सैकड़ों की संख्या में महिलाएं और बच्चे मसूरी ग्राउंड पहुंच गए और सीएए के खिलाफ धरना देते हुए देश में अमन के लिए दुआ की। सूचना मिलने पर मसूरी, मुरादनगर और घंटाघर कोतवाली के फोर्स के साथ एसपी देहात नीरज कुमार जादौन व सीओ सदर अंशु जैन मौके पर पहुंचे और महिलाओं को समझाकर घर भेजा।

जानकारी के अनुसार मसूरी ग्राउंड में अचानक 3 बजे बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंची और शांति से बैठ गईं। इस दौरान सीएए और एनआरसी का विरोध जताते हुए देश में अमन के लिए दुआ पढ़नी शुरू कर दी। महिलाओं ने कहा कि सीएए संविधान के अनुसार नहीं है, किसी एक धर्म को अलग कैसे किया जा सकता है। महिलाएं ग्राउंड में करीब 3 घंटे तक बैठकर दुआ करती रहीं। एसपी देहात ने बताया कि महिला आएं थी, लेकिन पुलिस ने समय रहते उनसे बात की और समझाया। जिसके बाद वह घर लौट गईं। इस दौरान किसी प्रकार का कोई हंगामा नहीं हुआ।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *