2 कैब लूटीं, एक चालक को ग्रेनो वेस्ट में फेंका

B- दूसरे चालक को बीटा 2 कोतवाली से आगे जीबीयू के पास फेंका

– गौरव चंदेल की हत्या के बाद भी ग्रेनो वेस्ट में सुरक्षा व्यवस्था नहीं सुधरी

एनबीटी न्यूज, ग्रेटर नोएडाB

बदमाशों ने ऐप बेस्ड सर्विस कंपनी ओला की 2 कैब बुक कराने के बाद लूट ली। एक कार के ड्राइवर को ग्रेनो वेस्ट इलाके में फेंककर भाग गए। दूसरी गाड़ी के ड्राइवर को गौतमबुद्ध नगर यूनिवर्सिटी के पास फेंका था। निजी कंपनी में रीजनल मैनेजर गौरव चंदेल की हत्या के बाद ग्रेनो वेस्ट में सुरक्षा व्यवस्था चुस्त करने का दावा किया गया था।

दिल्ली के संगम विहार निवासी आकाश राणा बुधवार रात करीब साढ़े 10 बजे आनंद विहार बस अड्डे पर थे। उसी समय एक बुकिंग आई, लेकिन वह कैंसल हो गई। इसके बाद 4 लड़के आए और 500 रुपये में ग्रेनो वेस्ट के लिए कैब बुक की। ग्रेनो वेस्ट पहुंचने पर चारों ने मारपीट करते हुए आकाश को कार में बंधक बना लिया। उनसे मोबाइल और पर्स छीनने के बाद कैब लेकर भाग गए। आकाश को बदमाशों ने नोवा ग्रीन सोसायटी के पास फेंका था। बिसरख कोतवाल मुनीष चौहान ने बताया कि कार बरामद हो गई है। घटना संदिग्ध लग रही है।

दूसरी घटना झांसी निवासी जोगेंद्र कुमार के साथ हुई। बुधवार रात करीब साढ़े 11 बजे वे परी चौक के पास एनआरआई कट पर खड़े थे। इसी दौरान पहुंचे 2 लोगों ने दिल्ली के लिए बुकिंग कराई। कुछ दूर चलने पर दोनों के 4 और साथी भी कैब में बैठ गए। मारपीट कर सामान लूटने के बाद जेगेंद्र को जीबीयू के पास छोड़कर कार लेकर भाग गए। पुलिस उपायुक्त जोन 3 राजेश कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *