रिसेप्शन से लौट रहे व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, मौत

एस, दादरी: जीटी रोड पर धूममानिकपुर गांव के पास बुधवार तड़के अज्ञात वाहन की टक्कर से सड़क पर पैदल चल रहे एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस की मुताबिक, दिल्ली के भजनपुरा निवासी लाला उर्फ सरदार सिंह की बहन अच्छेजा गांव में रहती हैं। लाला के भांजे का मंगलवार रात जीटी रोड पर नंदन फार्महाउस में रिसेप्शन था। रिसेप्शन में शामिल होने के बाद वह बुधवार तड़के पैदल ही टहलते हुए अच्छेजा गांव जा रहे थे। धूममानिकपुर गांव के पास पीछे से आए किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। एक राहगीर ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घायल को पास के अस्पताल में भर्ती कराया, जहा डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के भांजे ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। चौकी इंचार्ज सुनील कुमार ने बताया कि वाहन चालक की तलाश की जा रही है।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *