100 अतिकुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार

एनबीटी न्यूज, गाजियाबाद : एकीकृत बाल विकास विभाग (आईसीडीएस) के प्रयास रंग ला रहे हैं। गंभीर श्रेणी के अतिकुपोषित (सैम) बच्चों की हालत में सुधार हो रहा है। जिला कार्यक्रम अधिकारी शशि वार्ष्णेय ने बताया पिछले साल जनवरी में लाल श्रेणी में जिले में पांच वर्ष तक के 204 बच्चे चिह्नित किए गए थे। इनमें से 100 बच्चों के स्वास्थ्य में काफी सुधार आया है। अब ये बच्चे पीली श्रेणी में आ गए हैं। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया इसके अलावा 11 से 14 वर्ष की 324 बच्चियां एनीमिक पाई गई थीं। इनमें से 80 फीसदी एनीमिया मुक्त पाई गईं।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *