कवियों ने सुनाईं रचनाएं

एनबीटी न्यूज, गाजियाबाद : गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में अदबी संगम संस्था की ओर से गुरुवार रात घंटाघर के रामलील मैदान में हिंद मुशायरे का आयोजन हुआ। इसमें देशभर से आए शायर और कवियों ने अपनी रचनाएं सुनाईं। युवा शायर वारिस वारसी ने कहा, ‘हजारों रंग के फूल हैं जिसे गुलदान कहते हैं, मोहब्बत और प्यार की इसे पहचान कहते हैं। ये मंदिर हैं, ये मस्जिद, ये गिरजा, ये गुरुद्वारा, जहां वाले इसी मंजर को हिंदुस्तान कहते हैं।’ अजय कजल ने सुनाया, ‘चैन बेहद जरूरी वतन के लिए, भाईचारा निभाओ अमन के लिए।’ इसके अलावा तूलिका सेठ, बिलाल सहारनपुरी, वशीर चिराग, राज कौशिक, खुर्शीद हैदर, अहमद अजीम, सुरेंद्र, विजया अहसास आदि ने अपनी रचनाएं सुनाईं।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *