शिविर में बनाए गए 24 गोल्डन कार्ड

एनबीटी न्यूज, गाजियाबाद

यूपी दिवस के अवसर पर हिन्दी भवन में आयुष्मान लाभार्थियों के लिए गोल्डन कार्ड शिविर का आयोजन किया गया। 2 घंटे चले इस शिविर में 24 लाभार्थियों ने अपने गोल्डन कार्ड बनवाए। आयुष्मान योजना के सहायक नोडल अधिकारी जीके मिश्रा ने बताया कि शिविर के संबंध में आशा और एएनएम के जरिए क्षेत्र के लाभार्थियों को बताया गया था। उन्होंने कहा कि अब तक जिले में 90 हजार लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड बनाए जा चुके हैं और इसके लिए लगातार शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। शिविर का शुभारंभ योजना के नोडल प्रभारी डॉ. आर.के. यादव ने किया।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *