जीएसटी को सरल बनाने की मांग

एनबीटी न्यूज, गाजियाबाद : व्यापारियों ने जीएसटी को और सरल बनाने की मांग की। शुक्रवार को आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पश्चिम उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष आशू शर्मा ने कहा कि जीएसटी लागू होने के बाद प्रदेश के व्यापारी परेशान हैं। सरकार को जीएसटी को और सरल बनाना चाहिए। उन्होंने पश्चिमी यूपी में हाईकोर्ट की पीठ की स्थापना की मांग भी की। इस दौरान ज्ञानेंद्र सिंघल को जिलाध्यक्ष और संजय त्यागी को महामंत्री मनोनीत किया है। मुरादनगर का अध्यक्ष मोहित गर्ग, महासचिव निखिल मित्तल कैलाशी को मनोनीत किया।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *