हत्या के मामले में 3 को उम्रकैद

Bएनबीटी न्यूज, गाजियाबाद :

Bउधार नहीं चुकाने पर अधेड़ की गोली मारकर हत्या करने वाले 3 दोषियों को कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। तीनों में से एक पर 40 हजार और 2 पर 30-30 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माने से प्राप्त होने वाली धनराशि में से आधा धन पीड़ित परिवार को दिए जाने का आदेश दिया है। वरिष्ठ लोक अभियोजन अधिकारी डी.एस. राम ने बताया कि मसूरी थाना क्षेत्र के कुडिया गढ़ी में रहने वाले सोहन पाल ने गांव में ही रहने वाले खड़क सिंह से 23 हजार रुपये उधार ले रखे थे। सोहन पाल ने 13 हजार रुपये खड़क सिंह को लौटा दिए थे। खड़क सिंह दस हजार रुपये को लेकर सोहन पाल पर दबाव बना रहा था। विरोध करने पर खड़क सिंह ने सोहन पाल को गोली मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के बेटे दीपक ने मामले की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराते हुए तीनों लोगों को नामजद कराया था। शुक्रवार को मामले की अंतिम सुनवाई हुई। कोर्ट ने पेश सबूत और गवाहों के बयान के आधार पर तीनों अभियुक्तों को हत्या का दोषी मानते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *