शादी से इनकार करने पर बीटेक छात्रा को बदनाम करने की धमकी

सिहानी गेट थाने में रिपोर्ट दर्ज

Bवस, गाजियाबाद : Bसिहानी गेट थाना क्षेत्र के एक इंजीनियरिंग कॉलेज में बीटेक फॉर्थ इयर की छात्रा को बदनाम करने की धमकी देने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक ने फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर उसका नंबर डाल दिया है। किसी अनजान की कॉल आने पर छात्रा ने पुलिस में शिकायत की। थाना प्रभारी गजेंद्रपाल सिंह ने बताया कि शिकायत पर अब्दुल कादिर नाम के युवक पर धमकी देने और आईटी एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। बिहार की रहने वाली छात्रा ने बताया कि अब्दुल ने उसका एक फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाया है। आईडी में उसका नंबर डालने के बाद उसे अनजान नंबर से कॉल कर लोग परेशान कर रहे हैं। वहीं, आरोपित भी उसे कॉल कर शादी करने की बात बोलता है। मना करने पर उसने सोशल मीडिया से छात्रा को बदनाम करने की धमकी है। पीड़िता ने बताया कि धमकी से वह डरी हुई है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में साइबर सेल की मदद ली जा रही है। फर्जी अकाउंट को भी बंद करवाया जाएगा।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *