सीडीओ ने किया सरकारी स्कूलों का निरीक्षण

एनबीटी न्यूज, हापुड़

सीडीओ ने शुक्रवार को कई सरकारी स्कूलों का निरीक्षण किया। लापरवाही बरतने पर बीएसए के माध्यम से शिक्षकों का स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए। सीडीओ उदय सिंह ने शुक्रवार को ग्राम ततारपुर में प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया गया, जिसमें बच्चों की उपस्थिति कम पाई गई। बच्चों की उपस्थिति पर ध्यान देने के लिए उन्होंने निर्देश दिया। इसके बाद उन्होंने रामपुर गांव में जूनियर एवं प्राथमिक विद्यालय का भी निरीक्षण किया। दोनों ही विद्यालयों में साफ-सफाई नहीं होने के अलावा निर्माण कार्य भी धीमी गति से पाया गया।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *