युवती किडनैप करने पहुंचा युवक

वस, गाजियाबाद

आठ महीने से युवती का पीछा करने के बाद एक युवक अपने साथियों के साथ युवती को किडनैप करने के लिए उसके घर पहुंच गया। हालांकि परिवार के लोगों के आने के बाद वह उसे धमकी देकर फरार हो गया। गुरुवार की रात को हुई घटना विजयनगर थानाक्षेत्र की है। शुक्रवार को मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *