चीन से लौटे 2 लोगों पर डॉक्टर 28 दिनों तक रखेंगे नजर

एनबीटी न्यूज, नोएडा

सेक्टर 78 में रहने वाला एक व्यक्ति कुछ दिनों पहले ही चीन से लौटा है। स्वास्थ्य विभाग ने इनकी प्राथमिक जांच की। इसमें वह स्वस्थ मिले हैं। सीएमओ के मुताबिक, इस शख्स को 28 दिनों तक आइसोलेट किया जाएगा। रोजाना स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच करेगी।

कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। विभाग ने चीन से लौट रहे लोगों पर पैनी नजर रखी हुई है। सीएमओ डॉ. अनुराग भार्गव ने बताया कि 12 दिन पहले सेक्टर-78 निवासी चीन से लौटे हैं। व्यक्ति के परिवारीजनों को एन-95 मास्क उपलब्ध करा दिया गया है। गुरुवार को भी सेक्टर-75 के रहने वाला व्यक्ति भी चीन से लौटा है। सीएमओ के मुताबिक इस व्यक्ति को अभी कोई दिक्कत नहीं है। दोनों पर स्वास्थ्य विभाग 28 दिन तक नजर रखेगा।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *