प्रधानाचार्य के साथ दबंगों ने की बदसलूकी

विस, नोएडा : सेक्टर-44 छलेरा में शनिवार दोपहर जूनियर हाई स्कूल में घुसकर दबंगों ने महिला प्रधानाचार्य के साथ गालीगलौज करते हुए बदसलूकी की। प्रधानाचार्य का आरोप है कि उन्होंने कई बार इसकी शिकायत पुलिस से की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होती है।

छलेरा में जूनियर हाई स्कूल में प्रधानाचार्य नीलम गुप्ता ने बताया कि स्कूल के गेट के पास ही पान का खोखा है। इसके अलावा कुछ लोग स्कूल के गेट के सामने ही गाड़ी पार्क करते हैं। उन्होंने शनिवार को पान का खोखा और गाड़िय़ों को हटाने के लिए उन लोगों से बोला। इस पर उन्होंने स्कूल में घुसकर उनसे गालीगलौज करते हुए बदसलूकी की। एसएचओ सेक्टर-39 नीरज मलिक का कहना है कि प्रधानाचार्य ने थाने आकर कभी लिखित में शिकायत नहीं दी है। शनिवार को भी स्कूल पर पुलिस पहुंची थी, लेकिन वहां कोई नहीं मिला। लिखित में शिकायत मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *