पॉलिसी रिन्यू कराने के नाम पर कारोबारी से ठगे 63 हजार रुपये

वस, गाजियाबाद

पॉलिसी को रिन्यू करवाने के नाम पर शराब कारोबारी से 63 हजार रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। कंपनी की तरफ से कॉल कर पॉलिसी की डिटेल देने के बाद उसे दोबारा शुरू करने के नाम पर एक खाते में रुपये डलवाए। कारोबारी को बाद में जानकारी हुई कि उनकी पॉलिसी रिन्यू नहीं हुई है और रुपये किसी अन्य खाते में डलवाए गए हैं। जिसके बाद पीड़ित ने सिहानी गेट थाने में शिकायत दी है। थाना प्रभारी गजेंद्र पाल सिंह ने बताया नेहा नाम महिला पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

जानकारी के अनुसार राजनगर सेक्टर-14 में रहने वाले भूपेंद्र आहूजा की मैक्स लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी है। चार किश्त नहीं देने पर पॉलिसी लैप्स हो गई थी। 24 जनवरी को उनके पास नेहा नाम से कॉल आई और उसने मैक्स लाइफ इंश्योरेंस से बताया। उसने भूपेंद्र को उनकी पॉलिसी की पूरी जानकारी दी। जिससे उन्हें उस पर विश्वास हो गया। इसके बाद उन्होंने उसके बताए अकाउंट में 63 हजार रुपये डाल दिए। 28 जनवरी को कंपनी से जानकारी करने पर उन्हें ठगी के बारे में जानकारी हुई।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *