
वस, गाजियाबाद : लोगों को साइबर क्राइम के प्रति जागरूक करने के लिए गाजियाबाद पुलिस ने शनिवार से अभियान शुरू किया। पहले दिन अखबारों के माध्यम से लोगों घरों में और फिर विभिन्न स्कूलों में करीब 6 हजार पर्चे बांटे गए। इसमें उन्हें साइबर क्राइम के प्रकार, ठगी के तरीकों और बचाव के बारे में बताया गया। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि हम लोगों को जागरूक कर रहे हैं, क्योंकि अगर साइबर ठगी की जानकारी होगी तो वह ठगों के झांसे में नहीं आएंगे। उन्होंने बताया कि सभी थानों को आदेश दिया गया है कि साइबर क्राइम से जुड़े मामले में फौरन मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू करें।
Source: International